spot_img

New Delhi : गोदरेज एग्रोवेट ने ‘खाद्य तेल शोधन’ संयंत्र के लिए आंध्र प्रदेश सरकार से करार

New Delhi: Godrej Agrovet ties up with Andhra Pradesh government for 'edible oil refining' plant

नई दिल्ली: (New Delhi) कृषि कारोबार कंपनी गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड ने आंध्र प्रदेश में ‘खाद्य तेलों का शोधन संयंत्र’ स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि गोदरेज एग्रोवेट ने ‘आंध्र प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन (एपीजीआईएस) 2023’ के मौके पर राज्य सरकार के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।समझौते के तहत गोदरेज एग्रोवेट खाद्य तेल रिफाइनरी और सॉल्वेंट निकास संयंत्र की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश करेगी। इस नए संयंत्र की अनुमानित शोधन क्षमता प्रति दिन 400 टन होगी। इसे आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के सीतानगरम में स्थापित किया जाएगा।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles