spot_img

Jaipur : टॉर्चर से परेशान SI की पत्नी फंदे से लटकी

Jaipur: Troubled by torture, SI's wife hangs herself

जयपुर: (Jaipur) जयपुर में सब इंस्पेक्टर (CISF) की पत्नी ने ससुराल वालों के टॉर्चर से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। विवाहिता अपने कमरे में रस्सी के फंदे से लटकी मिली। मौत से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसे मानसरोवर थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। SMS हॉस्पिटल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमाॅर्टम करवाकर महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया।सुसाइड नोट में उसने लिखा, ‘इतना परेशान करने के बाद भी इनको चैन नहीं मिला तो दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मैं सुसाइड कर रही हूं। इनको सजा जरूर दें भगवान।’ पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ACP(महिला अपराध स्पेशल विंग) भवानी सिंह ने बताया कि मृतका शिवानी बढाणा (25) पुत्री नरेन्द्र कुमार बढाणा किरण पथ मानसरोवर की रहने वाली थी। 7 मार्च को होली पर वह अपने पीहर में थी। परिवारवाले होली की तैयारियों में जुटे थे। इस बीच, शाम करीब 4 बजे शिवानी ने अपने पीहर में ही कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles