spot_img

Ahmedabad: ऑस्ट्रेलिया का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

Ahmedabad

अहमदाबाद:(Ahmedabad) ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ (Australia captain Steve Smith) ने भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में गुरुवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

टॉस से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ को उनके प्रधानमंत्रियों क्रमश: नरेंद्र मोदी और एंथोनी अल्बानीज ने टेस्ट कैप सौंपी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज जबकि सचिव जय शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्री के 75 बरस के मौके पर मोदी और अल्बानीज ने मैदान का ‘लैप ऑफ ऑनर’ भी लगाया।

ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में तीसरा टेस्ट जीतने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत ने एक बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह मोहम्मद शमी को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

Mumbai : फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा सूर्या का दमदार अवतार

मुंबई : (Mumbai) साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या (South Indian cinema superstar Suriya) एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए...

Explore our articles