spot_img

Ulhasnagar : उल्हासनगर मनपा की अवैध निर्माण पर दिखावटी कार्रवाई
सार्वजनिक सरकारी शौचालय बचाने में जुटे समाजसेवी

उल्हासनगर : उल्हासनगर शहर में अवैध निर्माण की धूम मची हुई है और जगह-जगह अवैध निर्माण हो रहे हैं,इन अवैध निर्माणों पर उल्हासनगर मनपा प्रभाग समितियों द्वारा दिखावटी कार्रवाई की जाती है। ऐसा ही एक मामला उल्हासनगर कैम्प क्रमांक दो शिरू चौक, सोनार गली,बैरक नंबर 352 के पास का है, जहां सरकारी सार्वजनिक शौचालय हड़पकर अवैध निर्माण किया जा रहा है। यह मामला उल्हासनगर में चर्चा का विषय बना हुआ है की भू माफिया और राजनीतिक लोग मिलकर इस जगह को हड़प रहे हैं । यह मामला इतना गरमा गया कि उल्हासनगर मनपा के प्रभाग अधिकारी के ना चाहते हुए भी इस अवैध निर्माण को मजबूरी में तोड़ने के लिए आना पड़ा। सोमवार के दिन 12:30 बजे के करीब यहां पर प्रभाग समिति 2 के कर्मचारियों द्वारा धीमी गति से अवैध निर्माण तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई और अगल-बगल की दीवार तोड़कर चले गए, जबकि अवैध निर्माण के छत को ऐसे ही छोड़ दिया। सोनार गली के व्यापारियों का कहना है कि यहां पर शहर के नामी गुंडों का जमावड़ा लगा रहता है और वह इस अवैध निर्माण को संरक्षण दे रहे हैं ताकि इस अवैध निर्माण को कोई रुकवा नहीं पाए, जिसके चलते सोनार गली परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस जगह पर समाजसेविका सरिता खानचंदानी भी गई तो उनके साथ अवैध निर्माणकर्ताओं के साथ बहस हो गई। इस जगह का कागजात है और महानगरपालिका का बोर्ड लगा हुआ है। शौचालय का नंबर लिखा हुआ है। लोगों का कहना है कि इस जगह का हाउस टैक्स कैसे बनाया गया और इसमें कौन-कौन शामिल है उनके ऊपर मामला दर्ज किया जाना चाहिए । तब जाकर यह काम रुकेगा। नहीं तो यह जगह एक-दो दिन में हड़प हो जाएगी। स्थानीय लोगों और सोनार गली के व्यापारियों की मांग है कि यहां पर फिर से सर्वजनिक शौचालय बनाया जाए ताकि बाजार में आए लोग इसका इस्तेमाल कर सकें। उल्हासनगर के भाजपा विधायक कुमार अयलानी ने कहा कि यह सरकारी शौचालय हड़पने नहीं दिया जाएगा और इस जगह पर जल्द ही फिर से सर्वजनिक सरकारी शौचालय ही बनेगा जिसका उपयोग वहां की जनता और व्यापारी करेंगे। पैनल 6 भाजपा के पूर्व नगरसेवक महेश सुखरामनी ने भी उल्हासनगर के मनपा आयुक्त अजीज शेख, उल्हासनगर के पुलिस उपायुक्त,सहायक पुलिस आयुक्त, उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को पत्र देकर कहा है कि इस जगह को हड़पने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। बुधवार के दिन इस जगह पर उल्हासनगर महानगरपालिका अपना बोर्ड लगाकर गई। अचरज की बात यह है कि मनपा अधिकारियों के जाते ही महानगरपालिका के बोर्ड को काले कपड़े से ढक दिया गया ताकि लोगों को पता ना चले कि यह उल्हासनगर महानगरपालिका की जगह है। समाज सेविका सरिता खानचंदानी, राष्ट्रवादी पार्टी की पूर्व नगरसेविका किरण लखी माखिजा के पति कारी माखिजा, मनसे शहर जिल्हा अध्यक्ष बंडू देशमुख, भाजपा नगरसेवक महेश सुखरामनी, महिला भाजपा नगरसेविका जया प्रकाश माखिजा सहित दर्जनों लोग इस जगह को बचाने के लिए लग गए है और सब की यही मांग है कि यहां पर फिर से सार्वजनिक शौचालय बनाया जाए।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles