spot_img

NEW DELHI : जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई दुनिया को एक परिवार के रूप में एकजुट करेगी: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई दुनिया को एक परिवार के रूप में जोड़ेगी।

डेनमार्क के शहजादे फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और शहजादी मैरी का स्वागत करते हुए मुर्मू ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर भारत और डेनमार्क के विचार एवं हित आपस में मिलते हैं।

यहां राष्ट्रपति भवन में डेनमार्क के शहजादे और शहजादी ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार मुर्मू ने कहा, “भारत ने खुद को जलवायु के अनुकूल विकास के पथ पर स्थापित किया है। हमने टिकाऊ जीवनशैली और प्रकृति का सम्मान करने के लिए ‘लाइफ’ मिशन नामक एक नया मिशन शुरू किया है।’’

मुर्मू ने कहा, “जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई दुनिया को एक परिवार के रूप में एकजुट करेगी।”

उन्होंने कहा कि भारत-डेनमार्क संबंध पिछले कुछ वर्षों में और मजबूत हुए हैं।

राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में वृद्धि होगी।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles