spot_img

MUMBAI : पुरानी पेंशन योजना बहाल करें, नहीं तो होगा आंदोलन : जे. आर. भोसले

मुंबई : वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉई़़ यूनियन के महामंत्री जे. आर. भोसले ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर पुरानी पेंशन बहाली सहित हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो राज्य स्तरीय आंदोलन जुलाई -अगस्त में किया जाएगा। आंदोलन में देश भर के लाखों लोग शामिल होंगे।

मराठी पत्रकार संघ में वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन, मुंबई की ओर से आयोजित पत्रकार परिषद में जे. आर. भोसले ने कहा कि 1 /1 /2004 को या उसके बाद भर्ती होने वाले कर्मचारियों के लिए लागू राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को मवापस लिया जाए और उन सभी को सीसीएस (पेंशन ) नियम 1972 के तहत पुराणी पेंशन योजना के दायरे में लाना। साथ ही कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में रिटर्न के साथ संचित कर्मचारी का योगदान जमा करके जीपीएफ योजना को लागु किया जाए। अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया तो हम आंदोलन करेंगे। इस पत्रकार परिषद में यूनियन के शिव गोपाल मिश्रा, विश्वास काटकर और अविनाश दौड़, किशोर ठेकेदत्त, इन्कमटैक्स यूनियन के रवि नायर अन्य उपस्थित थे।

Explore our articles