spot_img

Amritsar : पंजाब की गोइंदवाल साहिब जेल में कैदियों के बीच हुई झड़प में दो गैंगस्टर मारे गए : पुलिस

अमृतसर : गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में गिरफ्तार और पंजाब के तरनतारन जिले के गोइंदवाल साहिब सेंट्रल जेल में बंद दो गैंगस्टर रविवार को कैदियों के बीच हुई झड़प में मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि उनके खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज थे। उन्होंने बताया कि मारपीट में एक कैदी घायल हो गया। उन्होंने बताया, “तीनों एक ही गिरोह के थे।”

सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की पिछले वर्ष 29 मई को मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

चौहान ने बताया कि मृतकों की पहचान बटाला निवासी मनदीप सिंह उर्फ तूफान और बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह उर्फ मोहन के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि झड़प में एक अन्य कैदी केशव गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि किसी बात को लेकर कैदियों के बीच झड़प हुई और जल्द ही स्थिति गंभीर हो गई। उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा वाली जेल के अंदर झड़प के दौरान बर्तनों और लोहे की छड़ों का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस ने बताया कि केशव को भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles