spot_img

Noida: नोएडा कबाड़ गोदाम में आग लगने से दो ट्रक जले

Noida

नोएडा : (Noida) नोएडा के पास एक कबाड़ गोदाम (a junk warehouse near noida) में शनिवार सुबह आग लग गई। आग की चपेट में आने से कबाड़ गोदाम के पास खड़े दो ट्रक जल गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे दादरी इलाके के चेचड़ा गांव में आर्मी नार्थ लैंड मैनेजमेंट कॉलेज के पास एक कबाड़ गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना मिली, जिससे कबाड़ गोदाम के पास खड़े दो ट्रक जल गए हैं।

चौबे ने बताया, ‘‘घटना की सूचना मिलने पर दमकलकर्मियों और दमकल की छह गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया तथा करीब साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।’’

अधिकारी ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर आग को पूरी तरह बुझाने के लिए दमकल कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान के आकलन के लिए जांच की जा रही है।

Mumbai/Pune : चुनाव खर्च का हिसाब नहीं देने पर 40 उम्मीदवार अयोग्य घोषित

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने की कार्रवाईमुंबई/पुणे : (Mumbai/Pune) महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (Maharashtra State Election Commission) ने चुनाव खर्च का विवरण तय समय...

Explore our articles