spot_img

Tezpur/Rangiya : असम में सेना के एक अधिकारी को संदिग्ध हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया

Tezpur/Rangiya: An army officer in Assam has been detained in connection with a suspected murder.

तेजपुर/रंगिया: (Tezpur/Rangiya) सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी को एक संदिग्ध हत्या के मामले में असम के सोनितपुर जिले के तेजपुर स्थित कोर-4 से हिरासत में लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि कामरूप पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार रात अधिकारी को हिरासत में लिया।

सोनितपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मधुरिमा दास ने बताया कि 15 फरवरी को कामरूप जिले के चांगसारी में एक महिला का शव मिलने के मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के एक सैन्य अधिकारी को हिरासत में लिया गया।उन्होंने बताया कि महिला की पहचान बाद में तमिलनाडु निवासी के रूप में हुई और पुलिस आगे की जांच के दौरान सैन्य अधिकारी तक पहुंची।कामरूप के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हितेश चंद्र रॉय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अधिकारी से पूछताछ की जा रही है।

यह स्पष्ट किए बिना कि संदिग्ध को अब तक गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है, एसपी ने बताया, “पूछताछ चल रही है। मामले की पुष्टि के आधार पर उचित समय पर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।”छत्तीस-वर्षीया महिला का एक बोरे में रखा गया शव सड़क किनारे से बरामद किया गया था। पुलिस को संदेह है कि उसकी हत्या कर उसका शव फेंक दिया गया।

Mumbai/Pune : चुनाव खर्च का हिसाब नहीं देने पर 40 उम्मीदवार अयोग्य घोषित

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने की कार्रवाईमुंबई/पुणे : (Mumbai/Pune) महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (Maharashtra State Election Commission) ने चुनाव खर्च का विवरण तय समय...

Explore our articles