spot_img

BHIWANDI : केंद्रीय मंत्री कपिल के हाथों कसारा रेलवे स्टेशन पर पैदल पुल का उद्घाटन

भिवंडी : ठाणे जिला अंतर्गत कसारा रेलवे स्टेशन के सभी चार प्लेटफार्मों को जोड़ने वाले पैदल पुल का उद्घाटन केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने किया। केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने बताया कि कसारा रेलवे स्टेशन का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा, साथ ही एक और पैदल पुल, तीन लिफ्ट और छह एक्सेलरेटर, पार्किंग, नया रेलवे टिकट बुकिंग कार्यालय और विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने बुधवार को सेंट्रल रेलवे पर कसारा रेलवे स्टेशन के चारों प्लेटफार्मों को जोड़ने वाले 6 मीटर चौड़े और 239 मीटर लंबे विशाल पैदल यात्री पुल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता दशरथ तिवरे, भाजपा तालुका अध्यक्ष भास्कर जाधव, अशोक ईरानीक, विनायक सावंत, सरपंच प्रकाश वीर, उपसरपंच शरद वेखंडे, स्टेशन मास्टर विजय लकड़ा आदि मौजूद रहे।

Explore our articles