spot_img

MUMBAI : राउत से मिलने नासिक पहुंची ठाणे पुलिस की टीम, ‘जान को खतरा’ संबंधी आरोप पर जानकारी मांगी

MUMBAI: Thane police team reaches Nashik to meet Raut, seeks information on 'threat to life' allegation

मुंबई: (MUMBAI) महाराष्ट्र के ठाणे से पुलिस के एक दल ने बुधवार को नासिक पहुंचकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत से मुलाकात की और उनसे इस आरोप के बारे में जानकारी हासिल की कि उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे से “जान का खतरा” है।राज्यसभा सदस्य राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में जान के खतरे का आरोप लगाया था, जिसकी प्रतियां उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ठाणे शहर की पुलिस को भी भेजी गई थीं।

राउत ने अपने पत्र में कहा, “लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने के लिए ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है। मुझे इस बारे में पुख्ता जानकारी मिली है। मैं आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सूचित कर रहा हूं।”पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “ठाणे पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम आज सुबह नासिक पहुंची और जांच के सिलसिले में शिवसेना नेता राउत से मिली।”उन्होंने कहा कि पुलिस राउत से “जान को खतरे” संबंधी आरोप के बारे में जानकारी ले रही है।

अधिकारी ने कहा कि राउत ने ठाणे पुलिस आयुक्त को यह पत्र सौंपा था,जिसके बाद अपराध शाखा ने उनके आरोपों को लेकर जांच शुरू की।मुख्यमंत्री शिंदे का बेटा श्रीकांत शिंदे कल्याण सीट से लोकसभा सांसद है।मुख्यमंत्री शिंदे ने शुक्रवार को राउत के आरोपों को लेकर जांच का भरोसा दिया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस यह भी पड़ताल करेगी कि शिकायत तथ्यों पर आधारित है या यह महज एक प्रचार का शिगूफा है।

Explore our articles