
नयी दिल्ली:(New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को संसद रत्न सम्मान 2023 के लिए नामित सांसदों को बधाई दी।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, राजद के मनोज झा, माकपा के जॉन ब्रिटास सहित 13 सांसदों को संसद रत्न सम्मान 2023 के लिए नामित किया गया है।
इस सम्मान के लिए 13 सांसदों को नामित किया गया है, जिनमें आठ लोकसभा के और पांच राज्यसभा के सदस्य हैं। इनमें तीन पूर्व सांसद भी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘संसद रत्न सम्मान के लिए नामित संसद के सभी सहयोगियों को बधाइयां। वे अपनी समृद्ध अंतर्दृष्टि के साथ संसदीय कार्यवाही को समृद्ध करते रहें।’’


