
उल्हासनगर : उल्हासनगर मनपा के पूर्व नगरसेवक तथा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कट्टर समर्थक अरुण आशान की निष्ठा और उनकी कार्यप्रणाली को देखते हुए शिवसेना के मुख्य नेता तथा राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें शिवसेना के कल्याण जिला उप प्रमुख पद पर नियुक्त किया है। इस अवसर पर कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे तथा सांसद डॉक्टर श्रीकांत शिंदे उपस्थित थे। बता दें कि जब एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत की थी तब अरुण आशान ने सबसे पहले श्री शिंदे के समर्थन में खुलकर सामने आये थे और शहर भर में एकनाथ शिंदे के समर्थन में बैनर लगाए थे. समय-समय पर अरुण आशान ने पार्टी हित में काम करते हुए शहर में पार्टी को मजबूत करने का काम किया, जिससे वे शहर की राजनीति में काफी कम समय में एक प्रमुख चेहरा बन गए हैं। इस संदर्भ में अरुण आशान ने कहा कि पार्टी प्रमुख और हमारे आदर्श मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जो उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है, इसके लिए वे उनके आभारी हैं। उनका प्रयास पार्टी को शहर में और मजबूत करना तथा राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को लोगों तक पहुंचना रहेगा। जबकि पार्टी के पूर्व शहरप्रमुख राजेन्द्र चौधरी को महानगर शहर प्रमुख बनाया गया है।


