
उल्हासनगर : उल्हासनगर मनपा के शिक्षण मंडल द्वारा अपने स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न स्पर्धा का आयोजन किया गया था, जिसके विजेताओं को पुरस्कार देने के लिए उल्हासनगर के कैंप तीन, शहीद जनरल अरुण कुमार वैध (टाउन हॉल) सभागृह में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम में विधायक कुमार आयलानी, मनपा के आयुक्त अजीज शेख, अतिरिक्त आयुक्त जमीर लेंगरेकर, डॉक्टर करुणा जुईकर, उपायुक्त प्रियंका राजपूत, उपायुक्त (शिक्षण) सुभाष जाधव, प्रशासन अधिकारी अशोक मोरे, मुख्य लेखा अधिकारी किरण भिलारे, मुख्य लेखा परीक्षक शरद देशमुख समेत बड़ी संख्या में मनपा कर्मी, विद्यार्थी तथा अभिभावक मौजूद थे। बता दें कि मनपा के शिक्षण मंडल द्वारा संचालित स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए हाल ही में क्रिकेट, कबड्डी आदि की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी उसी के विजेताओं को पुरस्कार देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।


