spot_img

THANE : बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एसी यूनिट में लगी आग

ठाणे : ठाणे के नौपाड़ा में स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एसी यूनिट में एकाएक आग लग गई । यह घटना मंगलवार को 10:30 बजे के आसपास हुई। घटना की जानकारी मिलते ही चंद मिनट में दमकल कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार नौपाड़ा में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा राजमाता वड़ापाव के समीप, वस्त्रांगन के सामने राम मारुति रोड पर स्थित है। अज्ञात कारणों से दिन में 10:30 बजे के आसपास बैंक के एसी यूनिट में आग लगी। जिससे अफरातफरी मच गई। तत्काल इस बात की सूचना ठाणे मनपा के दमकल विभाग को दे दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग का कहना है कि आग किस कारण से लगी या जांच का विषय है। जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो जाएगा कि यह दुर्घटना किस कारणवश हुई है। वैसे आग लगने की इस घटना में किसी तरह की विशेष क्षति नहीं होने की बात भी सामने आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई होगी।

New Delhi : एनाबेल सदरलैंड को लगातार दूसरी बार बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार

नई दिल्ली : (New Delhi) ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड (Australia's star all-rounder Annabel Sutherland) को प्रतिष्ठित बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड 2026 से सम्मानित...

Explore our articles