
मुंबई : होली/गर्मी की छुट्टियों के कारण यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए सेंट्रल रेलवे निम्नलिखित विशेष ट्रेनों की अवधि का विस्तार किया है।
इसके तहत 27 फरवरी 2023 तक अधिसूचित दादर-बलिया त्रि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 01025 को अब 30 जून 2023 तक बढ़ाया गया है। 01 मार्च 2023 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 01026 बलिया-दादर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल को अब 02 जुलाई 2023 तक बढ़ाया गया है। 28 फरवरी 2023 तक अधिसूचित, ट्रेन संख्या 01027 विशेष दादर-गोरखपुर सप्ताह में 4 दिन अब 29 जून 2023 तक चलने के लिए बढ़ाया गया है। 02 मार्च 2023 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 01028 विशेष गोरखपुर-दादर सप्ताह में 4 दिन अब 03 जुलाई 2023 तक विस्तारित की गई है। 25 फरवरी 2023 तक चलने के लिए अधिसूचित ट्रेन संख्या 01139 विशेष नागपुर-मडगांव द्वि-साप्ताहिक स्पेशल जिसे अब गैर-मानसून समय सारणी के अनुसार 07 जून 2023 तक विस्तारित किया गया है और इसे मानसून समय सारणी के अनुसार 01 जुलाई 2023 तक बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 01140 मडगांव -नागपुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 26 फरवरी 2023 तक चलने के लिए अधिसूचित, जिसे अब गैर-मानसून समय सारणी के अनुसार 08 जून 2023 तक बढ़ाया गया है और इसे मानसून समय सारणी के अनुसार 02 जुलाई 2023 तक बढ़ाया गया है। उपर्युक्त ट्रेनों के समय, संरचना और हाल्ट में कोई बदलाव नहीं है।
गाड़ी संख्या 01025, 01027 और 01139/01140 विशेष ट्रेनों की विस्तारित यात्राओं के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर 22 फरवरी 2023 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुलेगी।


