
ठाणे : ठाणे के कापूरबावड़ी परिसर में रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़की ने गर्भवती होने के कारण आत्महत्या कर ली। इस मामले में कापूरबावड़ी पुलिस ने लड़की के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया है कि उन दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।
पुलिस का कहना है कि लड़की का प्रेम प्रकरण 20 वर्षीय युवक सचिन जैसवार के साथ चल रहा था। इस दरम्यान लड़की गर्भवती हो गई और घरवालों हुए समाज के डर और निराशा की स्थिति में लड़की ने अपने घर में ही आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने लड़की का शव अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए लड़की के मोबाइल की जांच की तो पता चला की उसका कोई प्रेमी है । अंततः पुलिस लड़की के प्रेमी तक पहुंचने में सफल रही । पुलिस ने लड़की के प्रेमी सचिन जैसवार को कब्जे में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने कबूल किया की वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


