spot_img

MUMBAI : क्या सत्ताधारी दल, विपक्ष को खत्म करने की साजिश में जुटी है?: नाना पटोले

मुंबई : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की जासूसी करने के अलावा उनकी हत्या की साजिश का पता चला है। उधर, बताया जा रहा है कि शिवसेना सांसद संजय राउत को जान से मारने की सुपारी दी गई है। ऐसे में क्या इस तरह की साजिश कर सत्ताधारी दल, विपक्ष को खत्म करना चाहती है। यह सुलगता सवाल महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने पूछा है।
इस संबंध में आगे बोलते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक निजी व्यक्ति उन पर नजर रख रहा है और उनकी हत्या करने की साजिश रची जा रही है। आखिर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के पीछे किसी व्यक्ति को किस मकसद से लगाया जा रहा है? पुलिस और राज्य सरकार को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और जांच कर, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करना चाहिए। पटोले ने कहा कि सेना प्रवक्ता संजय राउत ने भी यह शिकायत की है कि उन्हें जान से मारने के लिए सुपारी दी गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग अगर विपक्ष को खत्म करने के लिए इस तरह का काम कर रहे हैं तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कलंक है। उन्होंने कहा कि शाहू, फुले और आंबेडकर के इस महाराष्ट्र में विरोधियों को खत्म करने की इस कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में इस तरह की राजनीति पहले कभी नहीं हुई। अगर सत्ता में बैठे कुत्सित लोगों के इशारे पर ऐसी चीजें हो रही हैं तो यह राज्य के लिए बेहद भयावह है। राज्य सरकार को अशोक चव्हाण और संजय राउत के मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले छह-सात महीनों में राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। खासकर सत्ता पक्ष के लोग दबंगई कर रहे हैं। विरोधियों को शत्रु मानकर उन्हें खत्म करने की साजिश रची जा रही है।पिछले महीने कांग्रेस महिला विधायक डॉ. प्रज्ञा सातव पर हमला किया गया था। औरंगाबाद में पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे की कार पर हमला हुआ। सत्ताधारी विधायक ने विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर फायरिंग की।सत्ताधारी विधायक लोगों के हाथ – पैर को तोड़ने की बात कर रहे हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की सभी घटनाएं महाराष्ट्र जैसे उन्नत राज्य में घट रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राज्य सरकार को इस मामले पर तत्काल ध्यान देना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ।

New Delhi : एनाबेल सदरलैंड को लगातार दूसरी बार बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार

नई दिल्ली : (New Delhi) ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड (Australia's star all-rounder Annabel Sutherland) को प्रतिष्ठित बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड 2026 से सम्मानित...

Explore our articles