spot_img

Maharashtra : ठाणे पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया, चोरी की 18 मोटरसाइकिल बरामद

Maharashtra: Thane police arrested eight people, recovered 18 stolen motorcycles

ठाणे: (Thane) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की 18 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।भिवंडी के सहायक पुलिस आयुक्त किशोर खैरनार ने बताया कि सभी आरोपियों को चोरी के 18 मामलों में उनकी कथित भूमिका को लेकर मंगलवार को हिरासत में लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर दोपहिया वाहन भिवंडी से चुराए गए। उन्होंने कहा कि इस गिरोह ने ठाणे, मीरा-भायंदर, वसई-विरार और मुंबई पुलिस की सीमा में आने वाले कुछ इलाकों को भी निशाना बनाया।अधिकारी के मुताबिक, सभी वाहनों की कीमत 7.8 लाख रुपये है।उन्होंने कहा कि पुलिस गिरफ्तार किए गए लोगों के आपराधिक इतिहास को खंगालने की कोशिश कर रही है।

Explore our articles