spot_img

Shillong: प्रधानमंत्री की रैली से इनकार करने में शामिल नहीं हूं : संगमा

शिलांग: (Shillong) मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के सुप्रीमो कॉनराड के. संगमा ने सोमवार को कहा कि तूरा में पीए संगमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली के लिए अनुमति देने से इनकार करने में न तो उनकी और न ही उनकी पार्टी की कोई भूमिका थी।

खेल विभाग ने वेस्ट गारो हिल्स जिले के अधिकारियों को सूचित किया है कि वहां प्रधानमंत्री की रैली के लिए अनुमति नहीं दी जा सकती क्योंकि मलबा सुरक्षा चिंताओं का कारण बन सकता है।

भाजपा ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल राज्य में “भाजपा की लहर” को रोकने की कोशिश कर रहा है। भाजपा ने पिछले महीने 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही सहयोगी एनपीपी के साथ संबंध तोड़ लिया था।

यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा द्वारा लगाया गया आरोप ‘‘झूठा’’ है क्योंकि रैलियों की अनुमति निर्वाचन आयोग द्वारा दी जाती है और जिला प्रशासन अब इसका हिस्सा है।

Mumbai : उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस की तबीयत बिगड़ी, रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती

मुंबई : (Mumbai) उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे तेजस ठाकरे (Uddhav Thackeray's younger son, Tejas Thackeray) की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई...

Explore our articles