उल्हासनगर : उल्हासनगर महाशिवरात्रि के दिन उल्हासनगर में अशोक वाघमारे नाम युवक की किसी तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई थी। यह हत्या उल्हासनगर कैम्प क्रमांक 3 बालकांजी बारी स्कूल के पास हुई थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे सेंट्रल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर कड ने दो टीमें पुलिस की बनाई थी और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी थी। उल्हासनगर की गुनह शाखा ने रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम पप्पू जाधव और अमित पांडे है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में हाजिर किया, जहां पर न्यायालय ने 24 फरवरी तक आरोपियों को पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर कड ने पत्रकारों से बताया की घटना के 2 दिन पहले उनका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था,लेकिन वह मामला दर्ज नहीं करवाया था। घटना के दिन आपस मारपीट करते समय या हत्या हो गई। इस मामले में आगे की जांच सेंट्रल पुलिस स्टेशन कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवी 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


