उल्हासनगर : उल्हास सिटीजन फोरम के सदस्यों ने फोरम के अध्यक्ष नरेशकुमार टहिलरामानी के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को उल्हासनगर के मनपा आयुक्त अजीज शेख से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों का एक निवेदन पत्र दिया। फोरम ने मांग किया है कि
पानी के पुराने कमर्शियल बिलों का जो बकाया है उसके लिए अभय योजना लागू किया जाए। उल्हासनगर महानगर पालिका की ओर से ट्रैफिक डिपार्टमेंट को दिए गए ट्रैफिक वार्डन जो अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं उन पर ध्यान दें। किसी कारण बेघर हुए शहरवासियों के लिये ट्रांजिट कैम्प जल्द ही बनवाया जाए । शहर में पानी की पाइप लाइनों की दुरुस्तीकरण के लिए 88 करोड़ का ठेका दिया जा रहा है जो कि गैर वाजिब है। इस तरह से जनता के टैक्स के पैसों की बर्बादी हो रही है। शहर में महानगर पालिका के बगीचों की खराब स्थिति में सुधर कर बगीचों में माली रखा जाए । रेगुलराइज के लिये डी फॉर्म उपलब्ध करवाया जाए ।शहर में लोगों को आवारा कुतों के काटने के केस बहुत हो रहे है, इसके लिये कोई समाधान निकालें। आयुक्त ने एक महीने के अंदर इन समस्याओं को निपटाने का आश्वासन दिया।


