spot_img

Jaipur : राजस्थान के सवाईमाधोपुर में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर: (Jaipur) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार को सवाई माधोपुर में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रवीण सक्सेना को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।एसीबी द्वारा यहां जारी बयान के अनुसार आरोपी सक्सेना को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय आरोपी अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रवीण सक्सेना उससे 75 हजार रुपये की रिश्वत मांग कर उसे परेशान कर रहा है।मामले में एसीबी की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी सक्सेना को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया है।आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles