spot_img

New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मू ने स्थापना दिवस पर अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को बधाई दी

नयी दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ये राज्य भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

आज ही के दिन 1987 में अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को केंद्र शासित प्रदेश की जगह राज्य का दर्जा मिला था।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। ये राज्य भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं। हाल ही में अपनी यात्रा के दौरान मिजोरम में गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हुई हूं। मैं आज ईटानगर में स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने को लेकर काफी उत्सुक हूं।”

Explore our articles