spot_img

New Delhi: उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग से गौकशी के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक गिरफ्तार

नयी दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके (Gulabi Bagh area of North Delhi) में कथित तौर पर गौकशी में शामिल होने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (North) सागर सिंह कलसी ने बताया कि शनिवार को आफताब अहमद उर्फ लुकमान को दिल्ली कृषि मवेशी संरक्षण अधिनियम, भारतीय दंड संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सात फरवरी को दर्ज किये गये एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि सात फरवरी को उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में रोशनारा अंडरपास के पास मृत गाय के कटे हुए कुछ हिस्से मिले थे।

पुलिस ने बताया कि सात फरवरी के सीसीटीवी फुटेज में होंडा सिटी कार और उसके अंदर अहमद नजर आया था। पुलिस के अनुसार यह कार उसके नाम पर पंजीकृत है और आरोप है कि इस घटना में उसका (कार का) इस्तेमाल किया गया।

पुलिस के मुताबिक अहमद, रोहिणी और बाहरी उत्तरी जिलों के कई मामलों में शामिल रहा है। पिछले साल वेलकम और शास्त्री पार्क थानों में उसके खिलाफ हथियार कानून, डकैती और झपटमारी के कई मामले दर्ज गए थे।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles