
नासिक : महाराष्ट्र में नासिक जिले के इगतपुरी में तीन लोगों की एक झील में डूबने से मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि रमीज अब्दुल कादिर शेख (36), नदीम अब्दुल कादिर शेख (34) और शाहनवाज शेख (41) नगर परिषद की झील में तैरते समय डूब गये।
उन्होंने बताया, ‘‘रमीज और नदीम जब डूबने लगे तो शाहनवाज ने उन्हें बचाने की कोशिश की। तीनों की डूबने से मौत हो गयी। उनके परिजनों ने दावा किया कि जिस स्थानीय अस्पताल में उन्हें पहुंचाया गया, वहां सुविधाओं की कमी की वजह से उनकी मृत्यु हो गयी।’’


