spot_img

Chandigarh : गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का नजदीकी सहयोगी नौ पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

चंडीगढ़: (Chandigarh) गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के एक करीबी सहयोगी को रूपनगर जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक ट्वीट में कहा कि रूपनगर पुलिस ने विशाल वर्मा के पास से नौ पिस्तौल, 20 कारतूस और एक मैगजीन बरामद की है।

यादव ने ट्वीट किया, ‘‘रूपनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी सहयोगी विशाल वर्मा को गिरफ्तार किया और उसके पास से 9 पिस्तौल, 20 कारतूस और एक मैगजीन बरामद की है। वे एक हथियार और मादक पदार्थ तस्करी रैकेट चला रहे थे।’’उन्होंने कहा कि एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है।

Explore our articles