spot_img

Kolkata: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का निधन

कोलकाता:(Kolkata) प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू (Renowned classical singer Pandit Vijay Kumar Kitchlew) का शुक्रवार शाम सांस लेने में तकलीफ के बाद कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया।

पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किचलू 93 वर्ष के थे। अस्पताल ने बयान में कहा, ‘‘पंडित किचलू को सांस लेने में तकलीफ होने की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। इलाज शुरू होने से पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद शाम लगभग 6.20 बजे उनका निधन हो गया।’’

वह लंबे समय से हृदय संबंधी समस्याओं और अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। अस्पताल ने बताया कि पंडित किचलू को पिछले महीने दिल का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था और दो सप्ताह से वह उपचाराधीन थे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पंडित किचलू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Explore our articles