spot_img

New Delhi: प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर को जन्मदिन की बधाई दी

नयी दिल्ली:(New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को उनके 69वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

केसीआर के नाम से मशहूर राव तेलंगाना राष्ट्र समिति के संस्थापक हैं। उन्होंने पिछले साल अपनी पार्टी का नाम भारत राष्ट्र समिति कर दिया था।

राव को प्रधानमंत्री मोदी का आलोचक माना जाता है। वह केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी नेताओं को लामबंद करने की कोशिशों में लगे हैं।

Explore our articles