spot_img

ULHASNAGAR : 2019 में महाराष्ट्र में बन गई होती भाजपा शिवसेन  युति सरकार

अब उसे 6 महीने  पहले सुधार दिया है  : महाराष्ट्र राज्य मुख्यमंत्री  एक नाथ शिंदे

6 महीने के अंदर उल्हासनगर को  दिया 12 61 करोड़ रुपया

आनंद शुक्ला

उल्हासनगर : 2019 में  महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना  की युति सरकार बन गई होती लेकिन अब हमने उसको सुधार लिया है और अब महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना युति की सरकार है अब सब लोग खुश हैं यह वक्तव्य महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को उल्हासनगर में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा।
6 महीने के अंदर ही उल्हासनगर शहर को राज्य सरकार ने 1261 करोड रुपया दिया है ताकि उल्हासनगर शहर का भी विकास हो पाए जैसा ठाणे और कल्याण में विकास कार्य हुआ है वैसा ही विकास कार्य उल्हासनगर शहर में होगा।

अब इस सरकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपोर्ट है और अब महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार है इसलिए महाराष्ट्र में तेज गति से विकास हो रहा है और हम महाराष्ट्र को नंबर वन बनायेगे।
उल्हासनगर शहर से मेरा बहुत ही लगाव है और डॉक्टर श्रीकांत शिंदे के प्रचार के लिए जब मैं उल्हासनगर आया था तो लोगों ने मुझे यहां पर परिवार की तरह प्यार दिया था और श्रीकांत शिंदे को रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीताकर केंद्र सरकार में भेजा था ।इस लिए में उल्हासनगर को कभी भूल नही सकता है। अब उल्हासनगर के हर काम के लिए आप का मुख्य मंत्री है। मुख्यमंत्री ने कहा  कि एकनाथ शिंदे जो वादा करता है उसको पूरा करता है कभी  फिरता नहीं है। इसलिए उल्हासनगर को जो चाहिए वह सब दूँगा क्योकि यह सरकार सिर्फ देने के लिए है और एकनाथ शिंदे सिर्फ आज तक लोगो को देता आया है  और आज तक किसी से कुछ लिया नही हूँ इसलिए यहाँ तक पहुँचा हूँ और आगे भी देता रहूंगा ।
मुख्यमंत्री ने कहां की धोखादायक और अनधिकृत बिल्डिंगों के लिए दंड में कायदा और नियमानुसार बदलाव किया गया जिसका जी आर जल्द जारी हो जाएगा और उल्हासनगर को  50 एम एल डी पानी बढ़ाकर दिया जाएगा। श्री एकनाथ शिंदे ने उल्हासनगर  वासियों को सौगात देते हुए कहा कि अब उल्हासनगर में भी मेट्रो ट्रैन आएगी उल्हासनगर शहर को भी मेट्रो ट्रेन से जुड़ा जाएगा जिससे यहाँ के लोगों को यात्रा करना में सुविधा हो।
कल्याण लोक सभा के सांसद डॉक्टर श्री एकनाथ शिंदे ने उल्हासनगर वासियो  को सौगात देते हुए कहा कि हरिद्वार एक्सप्रेस फिर शुरू करा दी है जैसा पहले लोग जाते थे अब वैसे ही लोग हरिद्वार यात्रा कर सकेंगे। फिर मुख्यमंत्री ने एकनाथ शिंदे उल्हासनगर में कई विकास कार्यो का उद्घाटन और  लोकार्पण  किया। इस मौके पर  केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल, उल्हासनगर के भाजपा विधायक कुमार अयलानी,भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़, शिवसेना विधायक बालाजी किनिकर,पूर्व विधायक नरेंद्र पवार,  बाला साहेबची शिवसेना पार्टी उल्हासनगर शहर प्रमुख राजेन्द्र सिंह भुल्लर महाराज, भाजपा नगरसेवक राजेश वधरिया,महेश सुखरामनी,प्रकाश माखिजा, राम चार्ली परवानी सहित शिवसेना और भाजपा के हजारों  पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Explore our articles