spot_img

MUMBAI : मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस ट्रेन के कोच कंपोजीशन में परिवर्तन

मुंबई : सेंट्रल रेलवे ने कुछ ट्रेनों के कोच कम्पोजीशन में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। 12289 सीएसएमटी-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस दिनांक 16जून 2023 से प्रभावी रहेगा। 12290 नागपुर-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस 15 जून 2023 से प्रभावी होगा।
ट्रेनों की संशोधित संरचना एक फर्स्ट एसी, तीन एसी-2 टीयर, 15 एसी-3 टीयर, दो स्लीपर क्लास और दो जेनरेटर वैन रहेगा। 12111 सीएसएमटी- अमरावती एक्सप्रेस 16 जून 2023 से प्रभावी रहेगा। 12112 अमरावती-सीएसएमटी एक्सप्रेस दिनांक 15 जून से प्रभावी होगा।

ट्रेनों की संशोधित संरचना:
एक एसी फर्स्ट सह एसी-2 टीयर, दो एसी-2 टीयर, 10 एसी-3 टीयर, 2 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें एक गार्ड ब्रेक वैन और एक जेनरेटर वैन शामिल है। ट्रेनों का आरक्षण इस परिवर्तित कोच कम्पोजीशन के लिए बुकिंग दिनांक 17.02.2023 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुलेगी। इस विशेष ट्रेन के हाल्ट एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें।

New Delhi : पीएनबी का चौथी तिमाही का मुनाफा 14.4 फीसदी बढ़कर 5,225 करोड़ रुपये

नई दिल्ली : (New Delhi) पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) (Punjab National Bank) ने वित्त वर्ष 2025-26 की (जनवरी-मार्च) चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान...

Explore our articles