spot_img

Mumbai : मेट गाला 2026 में भारतीय सितारों का जलवा

Mumbai: Indian Stars Dazzle at the Met Gala 2026

मुंबई : (Mumbai) फैशन की दुनिया के सबसे बड़े मंच मेट गाला 2026 (Met Gala 2026) का आगाज न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट (New York’s Metropolitan Museum of Art) में भव्य अंदाज में हुआ, जहां भारतीय सितारों ने अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। करण जौहर और ईशा अंबानी (Karan Johar and Isha Ambani) ने अपने अनोखे लुक से सभी का ध्यान खींचा। इस साल की थीम ‘फैशन कला है’ (Fashion is Art) के तहत सितारों ने संस्कृति और परंपरा का खूबसूरत संगम पेश किया।

‘मेट गाला’ में डेब्यू कर रहे करण जौहर (Karan Johar) ने ‘फ्रेम्ड इन एटर्निटी’ (Framed in Eternity) नाम का खास आउटफिट चुना, जिसे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (designer Manish Malhotra) ने तैयार किया था। पावर-शोल्डर्ड विंटेज जैकेट, लंबा ट्रेल और मल्टी-जेमस्टोन नेकलेस के साथ उनका लुक दिग्गज चित्रकार राजा रवि वर्मा की कला से प्रेरित था। रेड कार्पेट पर हाथ जोड़कर उन्होंने भारतीय परंपरा को सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया, जो दर्शकों को खूब पसंद आया।

वहीं ईशा अंबानी सुनहरी साड़ी में बेहद आकर्षक नजर आईं, जिसे डिजाइनर गौरव गुप्ता (designed by Gaurav Gupta) ने तैयार किया था। इस साड़ी में स्वदेशी कारीगरों द्वारा सोने के धागों से बारीक कढ़ाई की गई थी और इसमें 1,800 कैरेट हीरों के साथ एक खास केप भी शामिल था। इसके अलावा मनीष मल्होत्रा और अनन्या बिरला (Ananya Birla) ने भी अपने अनोखे अंदाज से रेड कार्पेट पर छाप छोड़ी, जिससे इस बार मेट गाला में भारतीय फैशन का प्रभाव साफ नजर आया।

Patna : बिहार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने ग्रहण किया पदभार

बिहार को डिजिटल हब बनाने की दिशा में काम करेगी सरकार : नीतीश मिश्रापटना : (Patna) बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (Department of...

Explore our articles