spot_img

New Delhi : भाजपा की कौसर जहां ने आप से छीना दिल्ली हज समिति के अध्यक्ष का पद

नयी दिल्ली: (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता कौसर जहां को बृहस्पतिवार को दिल्ली हज समिति का अध्यक्ष चुन लिया गया। इसे राजधानी की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।कौसर इस पद के लिए चुनी जाने वाली दूसरी महिला हैं।

उन्हें दिल्ली सचिवालय में हुए चुनाव में समिति के सदस्यों द्वारा डाले गए पांच में से तीन वोट मिले।समिति में छह सदस्य हैं। इनमें आप और भाजपा के दो-दो, मुस्लिम धर्मशास्त्र विशेषज्ञ मोहम्मद साद और कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश शामिल हैं। भाजपा सांसद गौतम गंभीर भी समिति के सदस्यों में शामिल हैं।दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कौसर जहां की जीत पार्टी में मुसलमानों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सुश्री कौसर जहां को दिल्ली हज कमेटी का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। दिल्ली हज कमेटी में भाजपा से जुड़े प्रत्याशी की जीत से साफ है कि अब मुस्लिम समुदाय भी देश के विकास की धारा, नरेन्द्र मोदी से जुड़ने को आतुर है।’’कौसर जहां को मिले वोटों में गंभीर और साद के अलावा उनका खुद का वोट शामिल है।दानिश ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।आप के विधायक अब्दुल रहमान और हाजी यूनुस भी समिति के सदस्य हैं।

Yamunanagar : अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग की मौत के बाद गहने गायब

यमुनानगर : (Yamunanagar) यमुनानगर के एक निजी अस्पताल (private hospital in Yamunanagar) की कार्यप्रणाली पर उस समय गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया, जब 71 वर्षीय...

Explore our articles