spot_img

JAIPUR : महिला ने तीन बच्चियों के साथ कुएं में कूदकर कथित रूप से आत्महत्या की

जयपुर : राजस्थान के टोंक जिले के पीपलू थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को एक महिला के तीन बच्चियों के साथ कुंए में कूदकर कथित रूप से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक इंदू लोदी ने बताया कि कि लाख गांव के बैरवा की ढाणी में नानी देवी (30) तथा उसकी तीन बच्चियों के शव कुंए में तैरते पाए गए। पुलिस दल ने शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।

उन्होंने बताया कि तीनों बच्चियां एक से चार साल के उम्र की है। पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को करवाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया कपूर की याचिका पर मंदिरा कपूर को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर (Priya Kapoor, wife of the late industrialist...

Explore our articles