spot_img

BHIWANDI : बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर भाई की चाकू गोदकर निर्मम हत्या 

माँ और दो बहनों सहित तीन को भी डंडे से मारकर किया घायल,फैली सनसनी

हत्या व हत्या के प्रयास का केस दर्जकर फरार हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

भिवंडी : भिवंडी तालुका के कारिवली गांव में बहन के साथ की गई छेड़खानी का विरोध करने पर एक 17 वर्षीय युवक को मौत के घाट उतार देने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है । इतना ही नहीं हत्यारे ने मृतक की माँ और उसकी छोटी बहन को मारपीट कर घायल कर दिया है । भोईवाड़ा पुलिस ने मृतक की माँ की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है जबकि वारदात के बाद हत्यारा फरार हो गया ।

   पुलिस के अनुसार भिवंडी तालुका के कारिवली गांव स्थित रिंकू नामक किराना दुकान के पास रहने वाले मौर्या परिवार के सामने दयानंद गंगाराम पमुला 56 भी रहता था । मृतक की माँ के मुताबिक़ करीब 15 दिनों से दयानंद अपने घर की गैलेरी में खड़े होकर 18 वर्षीय युवती को हाथों और ज़बान से अश्लील इशारा करता था। 13 फरवरी की सुबह करीब आठ बजे मृतक की माँ बेटी को अश्लील इशारा करने वाले दयानंद पमुला के घर समझाने के उद्देश्य से गई थी लेकिन उसने एक लकड़ी का डंडा दिखाते हुए मारने की धमकी दी जिस पर मृतक की माँ ने कहा कि तू मुझे मरेगा, उसने कहा हां मारूँगा। जिसके बाद आरोपी ने मृतक की माँ के सर पर डंडे से मारना शुरू कर दिया। माँ और बेटी की चींख पुकार सुन कर उनका 17 वर्षीय बेटा सिद्धार्थ वहां आ गया । तभी आरोपी ने घर से चाकू लेकर आया और सिद्धार्थ के सीने में तीन से चार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। और मृतक की माँ और उसकी दो बहनों को घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची भोईवाड़ा पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम व घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा दिया है। पुलिस ने मृतक की माँ की शिकायत पर हत्यारे दयानंद गंगाराम पमुला 56 के खिलाफ एफआईआर नंबर 50/2023 में भादवी धारा 302, 307, 354 (अ) के तहत मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश कर रही है।

Explore our articles