spot_img

ULHASNAGAR : सज गया उल्हासनगर का सेंचुरी ग्राउंड

आज उल्हासनगर में महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

आनंद शुक्ला

उल्हासनगर : उल्हासनगर कैम्प नंबर 3 में स्थित डॉल्फिन होटल के सामने सेंचुरी ग्राउंड पूरी तरह से सज गया है क्योंकि आज यहां पर महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आ रहे हैं और उनके साथ में कई मंत्री भी रहेंगे इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ा बंदोबस्त किया गया है इस सभा में बालासाहेब की शिवसेना और भाजपा पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों की भारी संख्या में भीड़ जमा होने की संभावना बनी हुई है क्योंकि मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री एकनाथ शिंदे पहली बार उल्हासनगर आ रहे हैं। इस सभा में उल्हासनगर के विकास के बारे में कई घोषणाएं हो सकती है।

आज रात 8:00 बजे के करीब महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों उल्हासनगर के 6 परियोजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण किया जाएगा होगा। यह जानकारी उल्हासनगर मनपा के आयुक्त अजीज शेख ने पत्रकारों को को दिया है।

पावर स्वीपिंग मशीन, स्ट्रीट लाइट मशीन, सेक्शन मशीन आदि वाहन, मनपा के पास वर्चुअल तरीके से डॉग नसबंदी केंद्र, सरकारी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन, खेडेगोलवली में सीवरेज सेंटर और विकलांग व्यक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विकसित सॉफ्टवेयर व प्लास्टिक क्रशर रीजेंसी मशीन का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों होगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल, पालक मंत्री शंभूराज देसाई, राज्य मंत्री रवींद्र चव्हाण, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, विधायक कुमार आयलानी, गणपत गायकवाड़, डॉ.बालाजी किणीकर, ज्ञानेश्वर म्हात्रे, रमेश पाटिल उपस्थित रहेंगे। ऐसा मनपा आयुक्त अजीज शेख ने बताया है। जिसका निरीक्षण आयुक्त अजीज शेख, पुलिस उपायुक्त डॉ. सुधाकर पठारे, मनपा के अतिरिक्त आयुक्त जमीर लेंगरेकर, डॉ. करुणा जुईकर, मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर कड ने किया है। आज के दिन बालासाहेब की शिवसेना के शहर प्रमुख राजेंद्रसिंह भुल्लर(महाराज )मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का स्वागत करेंगे। राजेन्द्र सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी पहली बार उल्हासनगर आ रहे है इसलिए लोगो के बीच उत्साह है और सभी तैयारी पूरी हो चुकी है और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सभी लोग खुश नजर आ रहे है और आज के दिन उल्हासनगर के विकास को लेकर कहीं घोषणा हो सकती है। मंगलवार के दिन रीजेंसी ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति नंद जेठानी भी सेंचुरी ग्राउंड पर नजर आए और ग्राउंड में हर इंतजाम करने में लगे रहे। हलाकि इस सभा में भीड़ ज्यादा होने की संभावना बनी है और पुलिस प्रशासन कड़ा बंदोबस्त कर रही है

Explore our articles