spot_img

BENGALURU : ‘एयरो इंडिया’ में एचएएल ने विमान से हनुमान की तस्वीर हटाई

बेंगलुरु: (BENGALURU) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने मंगलवार को ‘हिंदुस्तान लीड इन फाइटर ट्रेनर (एचएलएफटी)-42’ विमान से भगवान हनुमान की तस्वीर हटा दी है।प्रशिक्षण लड़ाकू विमान एचएलएफटी-42 को बेंगलुरु में आयोजित किये जा रहे ‘एयरो इंडिया-2023’ में प्रदर्शित किया जा रहा है।एशिया के सबसे बड़े एयर शो के पहले दिन ‘तूफान आ रहा है’ नारे वाली भगवान हनुमान की तस्वीर विमान पर देखी जा सकती थी। एयरो इंडिया शो सोमवार से शुरू हुआ था।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ एचएएल का एक विमान हुआ करता था, जिसे एचएफ-24 मारुत (अर्थात् हवा) कहा जाता था। एचएलएफटी-42 विमान के नाम की व्युत्पत्ति इसी से हुई है। इससे भगवान हनुमान की तस्वीर का कोई लेना-देना नहीं है।’’उन्होंने कहा कि इसका मकसद विमान की ताकत दिखाना था। एचएएल ने एयरो इंडिया में पहली बार एचएलएफटी-42 विमान प्रदर्शित किया है।एचएलएफटी-42 अगली पीढ़ी का सुपरसोनिक प्रशिक्षण विमान है, जो आधुनिक लड़ाकू विमान प्रशिक्षण में ‘महत्वपूर्ण भूमिका’ निभाएगा।

Explore our articles