spot_img

Maharashtra : पुलिस ने फडणवीस के कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने से महिला स्व-सहायता समूहों को रोका

नागपुर: (NAGPUR) अपनी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय जा रही महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को पुलिस ने सोमवार को रोक दिया।पड़ोस के वर्धा से आईं महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य फडणवीस के गृह नगर नागपुर में एक हफ्ते से प्रदर्शन कर रही हैं। वे मानदेय जारी करने की मांग कर रही हैं, जिस बारे में उनका दावा है कि इसे सरकार ने रोक रखा है।प्रदर्शन का रविवार को आह्वान किये जाने के बाद नागपुर पुलिस ने फडणवीस के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी। फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और वर्धा जिले के प्रभारी मंत्री हैं।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे निहाल पांडे ने कहा कि उन्होंने अपनी मांगों को रेखांकित करने के लिए संविधान चौक से त्रिकोनी पार्क तक मार्च करने की योजना बनाई थी।पांडे ने कहा, ‘‘मानदेय के बगैर जीवन-यापन कर पाना इन महिलाओं के लिए मुश्किल हो गया है। फडणवीस ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात नहीं की, जबकि वे एक हफ्ते से प्रदर्शन कर रही हैं।’’सीताबुलबी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को उस वक्त रोक दिया गया, जब वे उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे।

Lucknow : पिछली सरकारों में ठेके पर होती थी नकल : माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी

लखनऊ समेत प्रदेश के 8033 परीक्षा केंद्रों में परीक्षाएं शुरुलखनऊ : (Lucknow) माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार काे प्रदेश के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles