spot_img

New Delhi: दिल्ली के एक कारखाने में लगी आग, दमकल की 27 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

नयी दिल्ली:(New Delhi) पश्चिमी दिल्ली में मोती नगर थाने (Moti Nagar Police Station in West Delhi) के पास एक कारखाने में भीषण आग लग गई। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि रविवार देर रात लगी आग पर काबू पा लिया गया है और अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा को रात 11 बजकर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 27 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles