spot_img

NEW DELHI : मान्यता प्रदान करने की व्यवस्था के मामले में भारत शीर्ष पांच देशों में शामिल: रिपोर्ट

नयी दिल्ली : भारत मान्यता प्रदान करने की व्यवस्था के संदर्भ में 184 देशों की सूची में पांचवें स्थान पर है। हाल में जारी वैश्विक गुणवत्ता बुनियादी ढांचा सूचकांक (जीक्यूआईआई), 2021 में यह कहा गया है।

जीक्यूआईआई बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता के आधार पर 184 अर्थव्यवस्थाओं की रैकिंग करता है।

भारत गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचा रैकिंग में 10वें पायदान पर बना हुआ है। वहीं माप विज्ञान के संदर्भ में 21वें तथा मानकीकरण के संदर्भ में 21वें स्थान पर है।

रिपोर्ट दिसंबर, 2022 में जारी की गयी थी।

भारतीय गुणवत्ता परिषद ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘हमें गर्व है कि भारत दुनिया की शीर्ष पांच मान्यता प्रदान करने वाली व्यवस्था में शामिल है … हम आशा करते हैं कि भारत उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे की मजबूत व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से अधिक सहयोग का रास्ता खोलेगा।’’

रिपोर्ट के अनुसार, भौगोलिक रूप से शीर्ष 25 देश यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया प्रशांत क्षेत्र में स्थित हैं। इसमें कुछ अपवाद है। जैसे भारत 10वें, ब्राजील 13वें, आस्ट्रेलिया 14वें तथा तुर्की 16वें स्थान पर है।

भारतीय गुणवत्ता परिषद मान्यता के लिए राष्ट्रीय निकाय है जबकि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) को मानक बनाने की जिम्मेदारी मिली हुई है। माप विज्ञान प्रणाली के लिये वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के तहत आने वाला राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला जिम्मेदार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles