spot_img

NEW DELHI : सीबीआई ने सीजीएसटी सहायक आयुक्त के परिसर की तलाशी में 42 लाख रुपये, अन्य संपत्तियां जब्त कीं

नयी दिल्ली : केन्द्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के सहायक आयुक्त, गांधीधाम के परिसरों की तलाशी के दौरान सीबीआई ने 42 लाख रुपये नकद, महंगी घड़ियां और गहनों के अलावा करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी और कहा कि अधिकारी के खिलाफ कथित रूप से 3.71 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जमा करने का मामला दर्ज है।

उन्होंने बताया कि सीजीएसटी, गांधीधाम के सहायक आयुक्त महेश चौधरी और उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने बृहस्पतिवार को राजस्थान और गुजरात में परिसरों की तलाशी ली जहां भारी मात्रा में नकदी, गहने और करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्तियों के दस्तावेज मिले।

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ऐसा आरोप है कि आरोपी ने आय के ज्ञात स्रोतों से इतर भारी मात्रा में नकदी, बैंक जमा, चल-अचल संपत्तियों के रूप में 2017 से 2021 के बीच संपत्तियां अर्जित की हैं। यह सारा धन उसके और परिवार के सदस्यों के नाम पर है जिसकी कीमत करीब 3.71 करोड़ रुपये है।’’

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles