spot_img

MUMBAI : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ

मुंबई : प्रधानमंत्री मोदी 10 फरवरी 2023 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से मुंबई-साईनगर शिर्डी तथा मुंबई-सोलापुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की उद्घाटन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की नियमित सेवा की शुरुआत ट्रेन नंबर 22223 मुंबई – साईंनगर शिर्डी वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा दिनांक 12 फरवरी 2023 से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से प्रतिदिन (मंगलवार को छोड़कर) 06.20 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 11.40 बजे साईंनगर शिर्डी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 22224 साईंनगर शिर्डी- मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 11 फरवरी 2023 से प्रतिदिन (मंगलवार को छोड़कर) 17.25 बजे साईनगर शिर्डी से रवाना होगी और उसी दिन 22.50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन का हाल्ट दादर, ठाणे और नासिक रोड रहेगा।

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 22225 मुंबई – सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 11.2.2023 से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से प्रतिदिन (बुधवार को छोड़कर) 16.05 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22.40 बजे सोलापुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 22226 सोलापुर – मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 11 फरवरी 2023 से प्रतिदिन (गुरुवार को छोड़कर) सोलापुर से 06.05 बजे रवाना होगी और उसी दिन 12.35 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। इस ट्रेन का हाल्ट दादर, कल्याण, पुणे और कुर्दुवाडी रहेगा। इन दोनों ट्रेनों की संरचना दो एसी एक्जीक्यूटिव क्लास और 14 एसी चेयर कार है। इस ट्रेन का आरक्षण ट्रेन नंबर 22223/22224 और ट्रेन नंबर 22225/22226 के लिए बुकिंग 10.2.2023 को सभी पीआरएस काउंटरों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles