spot_img

Thane : ढाई हजार नागरिकों को टीएमटी परिवहन सेवा का इंतजार

स्थानीय नागरिकों शिष्टमंडल ने किया परिवहन समिति सदस्य से मुलाकात
ठाणे: (Thane)
दिवा प्रभाग समिति के अंतर्गत रुणवाल माइसिटी क्षेत्र आता है । यहां 10 बड़े-बड़े रिहायशी टावर बने हुए हैं,जहां पर ढाई हजार से अधिक की संख्या में नागरिक रह रहे हैं । यहां के नागरिकों को अन्यत्र आने जाने के लिए परिवहन सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए रुनवाल में मायसिटी के नागरिकों ने भाजपा विधायक संजय केलकर और परिवहन समिति सदस्य विकास पाटिल को निवेदन दिया है। निवेदन के माध्यम से मांग की गई है कि रुनवाल माय टावर परिसर से डोंबिवली और दिवा रेलवे स्टेशन आदि भागों में जाने के लिए पीएमटी बस सेवा उपलब्ध कराई जाए। इसी क्रम में स्थानीय नागरिकों और भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने विधायक केलकर और परिवहन समिति सदस्य पाटिल से मुलाकात कर उन्हें निवेदन दिया। अस्टोरीय टॉवर के चेअरमेन नेहा टिल्लू प्राध्यापक नंदकुमार कुलकर्णी , दिवा शहर अध्यक्ष रोहिदास मुंडे, ठाणे शहर कार्यकारणी सदस्य विजय भोईर , संघटक महासचिव दिलीप भोईर , भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन भोईर, महिला मोर्चा अध्यक्षा ज्योती पाटील, वार्ड अध्यक्ष नागेश पवार,मधुकर पाटील आदि भी उपस्थित थे।

विधायक संजय केलकर और परिवहन समिति सदस्य विकास पाटिल ने रुनवाल माइसिटी के नागरिकों को आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्याओं को लेकर ठाणे मनपा प्रशासन और परिवहन प्रशासन के साथ चर्चा करेंगे।
परिवहन सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थानीय नागरिकों को परेशानी
वहीं भाजपा दिवा मंडल के अध्यक्ष रोहिदास मुंडे ने कहा कि परिवहन सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थानीय नागरिकों को परेशानी हो रही है । साथ नहीं छोटे बच्चे को भी स्कूल तक जाने में अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द इन परिसरों में ठाणे मनपा परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जाए। जिसके बाद स्थानीय नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles