spot_img

Palghar: महाराष्ट्र के पालघर में बहनोई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

पालघर: (Palghar) महाराष्ट्र के पालघर जिले (Maharashtra’s Palghar district) में 25 वर्षीय एक युवक ने अपने बहनोई की कथित तौर पर हत्या कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मोखाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मोखाड़ा क्षेत्र के ब्राम्हणगांव निवासी महेंद्र भोये (30) का अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था और इसे लेकर महिला का भाई दिलीप महाले चिंतित था। महाले ने कई बार पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाया था।

पुलिस के मुताबिक, भोये और उसकी पत्नी का बुधवार को फिर झगड़ा हुआ था।

उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद महाले ने झगड़ा सुलझाने का असफल प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि इसी बीच, महाले ने अपने बहनोई पर कुल्हाड़ी से कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे भोये की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles