spot_img

Thane: ठाणे में कार में लगी आग, अंदर बैठे लोग बाल-बाल बचे

ठाणे: (Thane) महाराष्ट्र के ठाणे शहर (Maharashtra’s Thane city) में बृहस्पतिवार को तड़के एक कार में आग लग गई लेकिन उसमें सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया, “घटना घोड़बंदर रोड पर स्थित गायमुख के पास देर रात करीब 1.40 बजे हुई। उस वक्त कार में सवार दो महिलाएं और तीन पुरुष कराड़ से मीरा रोड़ इलाके में स्थित अपने घर लौट रहे थे। ’’

अधिकारी ने बताया कि कार में आग का पता लगते ही कार सवार लोग तुरंत बाहर निकल आए। अधिकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकलकर्मी और आरडीएमसी दल मौके पर पहुंचा। आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चला है।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles