
मुंबई : महाराष्ट्र सरकार के जनता स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए नवी मुंबई नगर निगम क्षेत्र में नौ फरवरी से ‘जागरूक माता-पिता, स्वस्थ बच्चे’ अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इस अभियान अवधि के दौरान नवी मुंबई नगर निगम क्षेत्राधिकार में 0 से 18 वर्ष की आयु लड़के और लड़कियों की व्यापक जांच की जाएगी। इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नवी मुंबई नगर आयुक्त राजेश नार्वेकर की अध्यक्षता में सिटी टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए उचित योजना बनाई गई है ।
इस अभियान के तहत 0 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के सभी लड़के और लड़कियों के स्वास्थ्य की जांच करना प्रतिबंधक और चिकित्सीय स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करके देना। सुरक्षित और सेहतमंद स्वास्थ्य के लिए काउंसलिंग सुविधायें उपलब्ध करके दे देना इस लक्ष्य को हासिल करने के प्रयास किए जाएंगे। नौ फरवरी से अगले आठ सप्ताह यानी 45 से 48 दिनों तक यह अभियान चलाया जाएगा और इसमें बच्चों को जांच के बाद जरूरत पड़ने पर और उपचार दिया जाएगा।
नमुंमपा क्षेत्र में इस अभियान को सफल बनाने के लिए नवी मुंबई नगरपालिका स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सुव्यवस्थित योजना बनाई गई है। इसके तहत सरकारी, अर्ध-सरकारी, कनिष्ठ महाविद्यालयों, आश्रम विद्यालयों, विकलांग विद्यालयों, आंगनबाड़ियों, बाल गृहों, बाल सुधार गृहों, अनाथालय, छात्रावास, निजी नर्सरी, किंडरगार्टन, निजी विद्यालय, निजी कनिष्ठ महाविद्यालय एवं विद्यालय से बाहर के 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की सिविल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर जांच होगी।
सभी चिकित्सा अधिकारी, एनएम, एलएचवी , एएनएम, स्कूल समन्वयक और आशा वॉलेंटियर्स का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इसी तरह नागरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अनुसार दैनिक निरीक्षण की कार्ययोजना तैयार की गई है।


