spot_img

RAIGARH : MIDC में आग लगने से 11 लोग जख्मी

रायगढ़ : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले (Raigad News) में स्थित महाड एमआईडीसी में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि मल्लक स्पेशलिटी फैक्ट्री में धमाके हुए और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री के इथेनॉल ऑक्साइड प्लांट में आग लगी थी। घटना की सूचना मिलने ही मौके पर फायर ब्रिगेड की दर्जनभर से अधिक गाड़ियां पहुंची। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिस भी पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक, कई घंटे बाद भी फैक्ट्री में लगी आग दहक रही है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। दरअसल फैक्ट्री में छोटे-छोटे धमाके हो रहे है, जिसके कारण आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही हैं। हालांकि आग लगने के दो घंटे बाद इस पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है।

आग पर काबू पाया गया
रिपोर्ट्स के अनुसार, फायर ब्रिगेड की कम से कम 10 गाड़ियां और टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया गया है। कुछ जगहों पर आग अभी भी सुलग रही है। इस घटना में अब तक 11 लोग घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ज्ञात हो कि इस आग से पड़ोसी कंपनियां भी प्रभावित हुई हैं। इस बीच एहतियात के तौर पर इलाके को खाली कराया गया है, क्योकि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील खतरनाक रसायन मौजूद है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि आग का धुआं काफी दूर से देखा जा सकता है। आग इतनी भयावह थी कि कुछ देर के लिए फक्ट्री से सटे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी सामने आई है कि घटनास्थल पर हजारों लीटर एथेनॉल ऑक्साइड जल रहा है। इसमें एक टैंक में रखा स्टॉक जल चुका है और दूसरे टैंक में विस्फोट होने के बाद आग भड़की है, जिसमें 18 हजार लीटर का स्टॉक मौजूद है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles