spot_img

MUMBAI : PNB बैंक घोटाला
कविता मानकीकर को मिली नियमित जमानत

मुंबई : पीएनबी बैंक घोटाले (PNB Bank Scam) की एकमात्र महिला आरोपी कविता मानकीकर (Kavita Mankikar) को पांच साल बाद जमानत (Bail) मिल गई है। विशेष सीबीआई अदालत ने नीरव मोदी (Nirav Modi) की कंपनी की पूर्व पदाधिकारी कविता मानकीकर को जमानत दे दी। उनकी जमानत अर्जी 1 जून 2018 से लंबित थी। बांबे हाई कोर्ट ने कविता मानकीकर की गिरफ्तारी को अवैध घोषित कर दिया था, क्योंकि महिला होने के बावजूद उन्हें रात 8 बजे के बाद गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के बाद उन्हें फिर से गिरफ्तार करने की अनुमति दी गई। सीबीआई ने उन्हें फिर कभी गिरफ्तार नहीं किया। इस बीच वर्ष 2018 में मानकीकर ने विशेष अदालत में नियमित जमानत के लिए आवेदन किया।

जमानत याचिका स्वीकार
जमानत अर्जी में मानकीकर ने यह भी दावा किया कि उन्हें इस मामले में अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। वह मामले की सुनवाई के लिए नियमित रूप से अदालत में उपस्थित होती हैं। सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश एस. एम. मेंजोगे ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली।

मेहुल चोकसी और नीरव मोदी घोटाले का मुख्य आरोपी
पंजाब नेशनल बैंक से हजारों करोड़ का चूना लगाने वाला मेहुल चोकसी और उसका भतीजा नीरव मोदी इस घोटाले का मुख्य आरोपी हैं। दोनों अपने परिवार के साथ भारत से भाग गया है। सीबीआई ने पहला केस जनवरी 2018 में दर्ज किया था। इसके बाद ईडी, आयकर विभाग और अन्य जांच एजेंसियों ने मोदी, मेहुल चोकसी और बैंक अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles