spot_img

PALGHAR : महाराष्ट्र में विषाक्त भोजन करने के बाद नौ विचाराधीन कैदी बीमार पड़ गए

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक पुलिस हवालात में रखे गये नौ विचाराधीन कैदियों के कथित तौर पर विषाक्त भोजन करने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को नालासोपारा पुलिस थाने के हवालात में विचाराधीन कैदियों को अपराह्न करीब दो बजे दोपहर का भोजन परोसा गया था।

नालासोपारा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विलास सुपे ने बताया कि उनमें से दो ने खाना खाने के बाद बेचैनी महसूस होने और उल्टी होने की शिकायत की। बाद में, अन्य विचाराधीन कैदियों ने भी इसी तरह की समस्या होने की शिकायत की।

उन्होंने बताया कि विचाराधीन कैदियों को इलाज के लिए सोपारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है तथा उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सरकारी मेस से मुहैया कराए गए भोजन के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles