spot_img

MUMBAI : अमलसाड–बिलीमोरा खंडों पर ब्लॉक

मुंबई : मंगलवार, 31 जनवरी, 2023 को अप लाइन पर डुंगरी-वलसाड खंड में पुल सं. 336 और अमलसाड-बिलीमोरा खंड में पुल सं. 370 के लिए जियो सेल द्वारा ब्रिज एप्रोच के सुदृढ़ीकरण कार्य के कारण वेस्टर्न रेलवे की कुछ ट्रेनों को रेगुलेट किया जाएगा। पुल सं. 370 के लिए 12.20 बजे से 16.50 बजे तक और पुल सं. 336 के लिए 12.30 से 17.00 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 30 जनवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 22195 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 2 घंटे रेगुलेट किया जाएगा। 31 जनवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 19202 पोरबंदर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को 2 घंटे रेगुलेट किया जाएगा। 30 जनवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 19016 पोरबंदर-दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 2 घंटे रेगुलेट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles